फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona in ballia

तेजी से कोरोना पसार रहा पांव, चार दिनों में दोगुना से अधिक हुए एक्टिव केस

Thu, 08 Apr 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
corona in ballia
बलिया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में जनपद भी आ गया है और लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले चार दिनों में एक्टिव केस की संख्या दोगुनी से अधिक पहुंच गई है। रोजाना संक्रमितों की संख्या 50 से अधिक सामने आ रहे हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में भी 82 नए संक्रमित मिले हैं और एक्टिव की संख्या 400 पहुंच गई है।
विज्ञापन

गुरुवार को आई रिपोर्ट में 82 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और अब कुल एक्टिव केस 400 हो गया है। हालांकि अब तक जिले में मरने वालों की संख्या 113 है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कुल 3265 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 82 लोग संक्रमित मिले। होम क्वारंटीन में 230 लोगों को रखा गया है। एल-टू बसंतपुर में 29 लोगों को भर्ती किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूसरे फेज में कोरोना नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है। लिहाजा सावधानी जरूरी है। बता दें कि बुधवार को आई रिपोर्ट में 62 नए संक्रमित मिले थे। इसी तरह मंगलवार को आई रिपोर्ट में नए मरीजों की संख्या 72 और एक्टिव केस 240 थे। जबकि चार लोगों की मौत भी हुई थी। इसके पूर्व सोमवार को सोमवार को आई रिपोर्ट में नए 60 संक्रमित मिले थे और एक्टिव केस 161 थे। जबकि दो लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार तक फैकल्टी एल-टू बसंतपुर में 15 मरीज थे। गुरुवार को इनकी संख्या 29 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed