फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Contractors on strike, lights in 150 villages

संविदा विद्युतकर्मियों ने शुरु की हड़ताल, 150 गांवों की आपूर्ति प्रभावित

Mon, 14 Oct 2019 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Contractors on strike, lights in 150 villages
बैरिया। छह महीने के बकाए मानदेय का भुगतान करने की मांग को लेकर सोमवार को संविदा विद्युतकर्मियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी और बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर धरनेे पर बैठ गए। हड़ताल के चलते क्षेत्र के 150 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता कमलेश कुमार ने मानदेय के भुगतान को लेकर हाथ खड़े कर दिए और कहा कि इसका समाधान उच्चाधिकारी ही करा सकते हैं। बैरिया के दोनों विद्युत उपकेंद्रों चांददीयर और बैरिया पर कुल 26 संविदा विद्युतकर्मी कार्य करते हैं जिनका छह माह का मानदेय बकाया है। इसको लेकर बार-बार अधिकारियों का चक्कर लगा रहे संविदा विद्युतकर्मियों ने आक्रोशित होकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। संविदाकर्मियों ने अवर अभियंता विद्युत व एसडीएम बैरिया को ज्ञापन देकर चेताया है कि अगर 19 अक्तूबर तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ जाएंगे। अगर विभाग के अधिकारी विद्युत आपूर्ति बहाल करना चाहेंगे तो हम लोग उसी ट्रांसफार्मर जान दे देंगे। अवर अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि पहले के तीन माह का बकाया, जो यहां के एक स्थानीय ठेकेदार को देना है, उनसे बात हुई है, वह दीपावली के पूर्व इन्हें मिल जाएगा। जहां तक लखनऊ के ठेकेदार की बात है, जो पूरे पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का कार्य कराता है, तो उससे बातचीत करने के लिए मैंने बड़े अधिकारियों से बातचीत करने का आग्रह किया है। इस मौके पर में अखिलेश पांडेय, संजीत कुमार यादव, राजेश ठाकुर, शंकर यादव, श्यामलाल, रोहित भारती, रजनीश मिश्र, दहारी पासवान, सुरेंद्र वर्मा, राजेश शर्मा, योगेंद्र वर्मा, अरुण वर्मा, संतोष कुमार यादव, कौशल पटेल, ललन, मिथिलेश, कन्हैया यादव, उमेश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, सुरेंद्र यादव, दीपू राम, आशीष चंद्र ओझा, अमित कुमार राम, पप्पू यादव आदि रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ अर्जुन राम ने बताया कि संविदाकर्मियों के मानदेय भुगतान को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की गई है। दो दिन के अंदर धनराशि मुहैया कराने का आश्वासन मिला है। धन आते ही ओरियन कंपनी के नाम से चेक दे दिया जाएगा। इसके बाद चार-पांच दिनों में कर्मियों का भुगतान हो जाएगा। संविदाकर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed