फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Consumers are getting troubled due to sudden change of connection from postpaid to prepaid

Ballia News: अचानक पोस्टपेड से प्रीपेड कनेक्शन होने से उपभोक्ता हो जा रहे परेशान

Thu, 21 Aug 2025 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Consumers are getting troubled due to sudden change of connection from postpaid to prepaid
उपभोक्ताओं के मोबाइल पर पोस्टपेड से प्रीपेड कनेक्शन होने का मेसेज पहुंच गया है। उपभोक्ताओं के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि कही बिल जमा न करने पर उनकी सप्लाई बंद न हो जाए।
विज्ञापन

जिले के चार विद्युत वितरण खंडों में 4.50 लाख उपभोक्ता है। शहर क्षेत्र में आधा अधूरा स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाया जा रहा है। उपभोक्ताओं के मोबाइल पर विभाग का मैसेज आ रहा है कि नियमित आपूर्ति के लिए अपने कनेक्शन को रिचार्ज करें। हालत यह है कि स्मार्ट नहीं लगाने वाले उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर इस तरह के मेसेज आ रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी ने अभी कई त्रुटियों का निस्तारण नहीं किया। इसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान हैं। वह बिजली कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। अनियमित व अधिक बिल ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को जटिल कर दिया है। जिले में जून 2024 में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हुआ था। अभी शहर का कार्य पूरा नहीं हुआ तब तक कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता इं. आरके सिंह ने कहा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। निगम की तरफ से इसे पोस्टपेड किया जा रहा है। इसका मेसेज भी उपभाेक्ताओं के पास जा रहा है। नियमित आपूर्ति के लिए उपभोक्ताओं को रिचार्ज करना पड़ेगा।
विज्ञापन

--------
प्रीपेड मैसेज ने बढ़ा दी परेशानी
हनुमानगंज ब्लॉक के जीराबस्ती निवासी विनय तिवारी, ब्रजेश पूरी व शहर के जापलिनगंज निवासी झब्बू मिश्रा व रानू पाठक ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व कनेक्शन प्रीपेड होने का मेसेज आया है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि कब रिचार्ज कराना है। पहले दो-चार दिन विलंब से बिल जमा करने के बाद भी सप्लाई जारी रहती थी लेकिन विभाग के लोगों का कहना है कि एक दिन भी विलंब होने पर कनेक्शन अपने आप ही कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed