फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of mini stadium started in Ekil village

शुरु हुआ एकईल गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण

Sun, 14 Nov 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Construction of mini stadium started in Ekil village
पूर क्षेत्र के एकइल गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करते सीडीओ प्रवीण वर्मा।संव? - फोटो : BALLIA
पूर। विकास खंड पंदह अंतर्गत एकईल गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य बीडीओ के निर्देश पर शुरू हो गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा रविवार को मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था और ब्लॉक का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी उपस्थित नहीं था। अमर उजाला में 13 नवंबर के अंक में पेज 6 पर ‘साल भर में गिरी सिर्फ ईंटें, 32 लाख हैं मंजूर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

बता दें कि मिनी स्टेडियम के नाम पर 32 लाख रुपए 2020 में ही स्वीकृत हुआ था लेकिन काम नहीं हो रहा था। गांव के ही संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं खड़क यादव ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की थी। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने निरीक्षण के दौरान पूरे स्टेडियम में जगह-जगह घूमकर गुणवत्ता की जांच भी की। पंदह के खंड विकास अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि नए ब्लॉक प्रमुख के चयन और प्रशासकीय अधिकार न मिलने के कारण कार्य में विलंब हो रहा था। अब सब कुछ सही हो गया है। सोमवार से अधिक मजदूर और मिस्त्री बढ़ा दिए जाएंगे। इससे कार्य में तेजी आएगी और शीघ्र ही मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। निरीक्षण के समय प्रधान प्रतिनिधि कमलाकांत सिंह, जवाहर सिंह, सुधाकर सिंह ,सुशील यादव, डॉ. फुलेश्वर वर्मा, मनोज यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed