{"_id":"62fe698ed179b13d2c47c07f","slug":"constable-of-narhi-police-station-ballia-was-running-on-stolen-bullet-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: डेढ़ वर्ष पहले चोरी हुई बुलेट पर चल रहा था नरही थाने का सिपाही, खुलासे के बाद सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: डेढ़ वर्ष पहले चोरी हुई बुलेट पर चल रहा था नरही थाने का सिपाही, खुलासे के बाद सस्पेंड
Thu, 18 Aug 2022 10:03 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:03 PM IST
सार
नगरा थाना क्षेत्र के पाल चंद्रहा निवासी सपा नेता और शिक्षक ओम प्रकाश यादव की बुलेट बाइक 2021 की गणतंत्र दिवस की रात दरवाजे से चोरी हो गई थी। यह बुलेट नरही थाने के सिपाही अमरेंद्र राय के पास मिली।
विज्ञापन
बुलेट
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के पालचंद्रहा से करीब डेढ़ वर्ष पहले चोरी गई बुलेट को नगरा पुलिस नरही थाने से लेकर आई है। इस मामले में नरही थाने के सिपाही अमरेंद्र राय को एसपी ने निलंबित कर दिया है। चार दिनों पहले तिरंगा यात्रा के दिन उसी बुलेट से घूमने वाले इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि इंस्पेक्टर वर्तमान में पहले से ही दूसरे मामले में निलंबित हैं। 18 माह पहले चोरी हुई बुलेट पुलिस तक कैसे पहुंची, अगर ठीक से जांच हो तो कई रहस्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के पाल चंद्रहा निवासी सपा नेता और शिक्षक ओम प्रकाश यादव की बुलेट बाइक 2021 की गणतंत्र दिवस की रात दरवाजे से चोरी हो गई थी। पुलिस पहले तो मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। लेकिन पुलिस के आला अफसरों के दबाव पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
आगे-पीछे नंबर प्लेट पर लिखाया था पुलिस
उधर, सपा नेता अपनी बाइक चोरी का पता लगाने में डेढ़ वर्ष से लगे हुए थे। अगस्त माह में पता चला कि चोरी गई बुलेट बाइक नरही थाने के एक सिपाही के पास है। सपा नेता ने नरही थाने जाकर चुपके से बाइक की पहचान कर ली। नरही पुलिस को भनक भी नहीं लगी।
विज्ञापन
तब सपा नेता नगरा पुलिस को घटना से अवगत कराया। नगरा पुलिस के साथ सपा नेता नरही थाने गए तो पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में ले लिया और नगरा थाने लाई। बाइक का नंबर मिटाकर बाइक के आगे पीछे पुलिस लिखकर सिपाही धड़ल्ले से क्षेत्र में चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक (बलिया) डीपी तिवारी ने कहा कि प्रकरण की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।