फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   constable groom ran away, not married

शराबियों ने डाल रंग में भंग: बलिया में जयमाल के स्टेज से कांस्टेबल दुल्हा भागा, बैरंग लौटी बारात

Sun, 24 Apr 2022 04:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
constable groom ran away, not married
सांकेतिक तस्वीर

बलिया के सीताकुंड गांव के एक परिवार में शुक्रवार की शाम बरात आई। द्वारपूजा भी उत्साह व उमंग के साथ हुई। उसके बाद शराबियों ने रंग में भंग डाल दिया। उनकी वजह से बरात बैरंग लौट गई। जनवासा से लेकर थाने तक घंटों हंगामा होता रहा लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र निवासी एक कांस्टेबल की बरात सजधज कर सीताकुंड गांव आई। बरात दरवाजे पर आकर लगी। द्वार पूजा के बाद नाश्ता हुआ। जयमाल के लिए वर-वधू स्टेज पर पहुंचे तो बरात में शामिल युवक स्टेज पर चढ़ गए। सब शराब के नशे में धुत थे कोई वधू पर गिर जा रहा था तो कोई वर पर।

विज्ञापन

पुलिस को फोन कर दी मारपीट सूचना

लड़की ने इस पर आपत्ति जताई तो दूल्हा और बराती स्टेज से उतर गए। दूल्हा अपने पिता एवं बरातियों को बिना बताए बगैर साथियों से साथ मंडप से कहीं और चला गया। वह डायल हंड्रेड में तैनात है। उसने 112 नंबर पर फोन कर बरातियों के साथ मारपीट की सूचना दे दी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस सीताकुंड गांव पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचने पर सच्चाई पता चली तो उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। बरातियों में भगदड़ मच गई। शनिवार की सुबह से ही थाने मे दोनों पक्षों में पंचायत होती रही।

शाम  तक प्रयास किया गया कि लड़का थाने पर आकर बात करे और विवाह संपन्न हो सके। लड़के के पिता देखते रह गए लड़का नहीं आया। इसके लिए लड़के और लड़की पक्ष से 10-15 ग्रामीण सुलह समझौता की कोशिश में लगे रहे। शनिवार देर  शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed