फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen did Satyagraha in front of Bapu's statue

Ballia News: बापू की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों ने किया सत्याग्रह

Sun, 26 Mar 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Congressmen did Satyagraha in front of Bapu's statue
बलिया। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैनेंद्र कुमार पांडेय मिंटू के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया।
विज्ञापन

मौके पर जैनेन्द्र कुमार पांडेय मिंटू ने कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र के हत्या करने पर केंद्र की मोदी सरकार आमादा है। आरोप लगाया कि अडानी-मोदी गठजोड़ पर राहुल गांधी के सवाल से घबराकर प्रधानमंत्री राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किया है। पुनीत पाठक ने कहा कि सरकार जितना राहुल गांधी को रोकने का प्रयास कर रही, कांग्रेस पार्टी उतने जोरदार तरीके से जवाब देगी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ईडी, आईटी और सीबीआई के बल पर सरकार विपक्ष की आवाज दबा नहीं सकती। मौके पर सत्य प्रकाश मुन्ना, उषा सिंह, संतोष चौबे, ओम प्रकाश तिवारी, हीराराम, मुखिया पांडेय, सोनम बिंद, पीएन शुक्ला, आनंद मिश्रा, अभिषेक पाठक, लल्लू सिंह, शाहिद अली, जयराम सिंह, सतीश गुप्ता, मुनिदेव ठाकुर, विजय शंकर पांडे, धीरेंद्र ओझा, अंजनी लाल चौबे, नन्हे मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed