फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen burnt effigy of state government

प्रदेश सरकार का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

Mon, 30 Sep 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of state government
बलिया। शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेससियों ने कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेेेश सिंह गाट के नेतृत्व में सोमवार को गड़वार तिराहे पर प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। बृजेश सिंह ने कहा कि बलात्कार के अभियुक्त स्वामी चिन्मयानंद को प्रदेश सरकार बचाने तथा पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल कांग्रेस विधान मंडल के नेता अजय कुमार लल्लू एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर तानाशाही रवैैया अपनाने का काम किया। लेकिन हम कांग्रेसी इससे दबने वाले नहीं है। शाहजहांपुर के बेटी को न्याय दिलाने के लिए कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार है। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, सत्यप्रकाश, मुन्ना उपाध्याय, गिरीश कांत, जैनेंद्र पांडेय, रामसहाय, रामनाथ, फूलबदन तिवारी, श्रीनिवासी, लक्ष्मण गुप्ता, धीरेंद्र ओझा, मदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed