बलिया। मालदेपुर मोड़ पर युवा चेतना की ओर से मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला से रोहित कुमार सिंह का स्वागत किया। भोजपुरी गायक सन्नी पांडेय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण के समय कहा था कि राजा रानी की कोख से नहीं जनता के वोट से पैदा होगा, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों ने गरीबों का शोषण करके राजशाही की स्थापना कर दी। युवा चेतना राजपुत्रों के खिलाफ सूत पुत्रों के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं। देश में प्रजातंत्र है, ग़रीब का राज चलेगा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ग़रीब और कमजोर वर्ग की विरोधी हैं। हम राजनारायण के वंशज हैं। आजीवन कमजोर वर्ग के संरक्षण के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद क़ानून का राज स्थापित हुआ है। भाजपा नेता छट्टू राजभर, संत कुमार गुप्ता, हरिनारायण राय, अभिराम त्रिपाठी, मोहन सिंह, सैफ नवाज, शिवपाल यादव, बैजू राय, जितेंद्र राय, निखिल पांडेय, प्रदीप सिंह, चमचम तिवारी, भृगुनाथ राजभर, अदालत सिंह आदि थे।