फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress shouted about inflation, sloganeering

महंगाई को लेकर गरजी कांग्रेस, नारेबाजी

Fri, 01 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Congress shouted about inflation, sloganeering
बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर में मूल्य वृद्धि के खिलाफ रोडवेज बस तिराहा सिलेंडर रख प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रो पदार्थो के साथ आम उपयोग के सामानों में सरकार द्वारा वृद्धि कर दिया गया है। इसके चलते आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि पेट्रो पदार्थो सहित अन्य दैनिक उपभोग के सामानों पर बढ़े दाम को वापस नहीं किया जाता है तो हम लोग उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर सत्य प्रकाश मुन्ना, उषा सिंह, कविता राय, गिरीश गांधी, रामधनी सिंह और विवेक ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुबहड़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में एनएच-31 के जनाड़ी तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। सरकार के खिलाफ में नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, सीएनजी, पीएनजी आदि के दाम वापस लेने के लिए गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिल आदि को माला पहनाते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और धरना-प्रदर्शन किया। ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता पाकर निरंकुशता की तरफ बढ़ रही है। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस आदि के दाम रोज बढ़ते जा रहे हैं। धरने पर मुख्य रूप से सूर्यदेव यादव, हरिशंकर पाठक, लक्ष्मण पासवान, लल्लू पाठक, दिनेश पाठक, संतोष यादव, मोहन गुप्त, अच्छेलाल राम, सोहन पांडेय, शिवजी गिरि आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गीता गोयल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कांग्रेस जनों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल आदि के मूल्य में वृद्धि के विरोध में तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने बढ़ती महंगाई को सरकार की विफलता बताते हुए मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए। कांग्रेस नेत्री गीता गोयल ने कहा कि जीवनोपयोगी वस्तुओं के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि से जनता परेशान है। इस मौके पर अतुल प्रकाश सिंह यादव, संतोष गोयल, लालू राम मिर्घा, वारिस अली, धनंजय मिश्र, मोहम्मद नैय्यर, सुनील पांडेय, अमल कुमार श्रीवास्तव, लाल बहादुर समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की
रसड़ा। नगर के प्यारेलाल चौराहे स्थित पेट्रोल टंकी पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के दामों के वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर प्रताप जायसवाल, विजयकांत गौड़, सूर्यकान्त यादव, परशुराम भारती, सत्य जीवन उर्फ बबलू, आतिश राव, सोनू यादव, दीपक, बाबूराम, नंदजी सिंह, रोहित कुमार, सुरेश कुमार अग्रवाल, शिशिर कुमार अग्रवाल, मुमताज जहांगीर, गोविंद, शेषनाथ, सुजीत कुमार, इश्तियाक, अहमद कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed