फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress protest against Agniveer scheme and inflation

अग्निवीर योजना और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 05 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against Agniveer scheme and inflation
विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
बलिया। देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और अग्निवीर योजना के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसजनों कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेसी जिलाधिकारी के कार्यालय परिसर में धरने पर बैठक गए।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी से जुलूस निकाला और डीजल-पेट्रोल के मुल्य कम करो, मंहगाई पर रोक लगाओ का नारा बुलंद किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के कारण आम जनता को मंहगाई की मार सहना पड़ रहा है। कहा कि बेरोजगारी के कारण सरकार के जुमले देश के युवाओं को धोखा देने का काम किया। ऊपर से अग्नि वीर योजना के माध्यम देश की सेवा की भावनाओं पर कुठाराघात किया है। आरोप लगाया कि सरकार देश की सेना में ठेकेदारी प्रथा बढ़ाना चाहती है। धरना-प्रदर्शन में कैलाश चौहान, राघवेन्द्र सिंह, सचितानन्द तिवारी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, उमाशंकर पाठक, उषा सिंह, जैनेन्द्र कुमार पांडेय मिंटू, गीता गोयल, ओम प्रकाश तिवारी, फुलबदन तिवारी, विनोद सिंह, रुपेश चौबे, रामेश्वर तिवारी, मसुद आलम, सूर्यकांत यादव, अंजनी लाल चौबे, दुर्गेश सिंह, अभिषेक पाठक, अबुल फैज, हृदयानंद पांडे, पारस वर्मा, राम धनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed