फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress held a strategy for panchayat elections

कांग्रेस ने बैठक कर बनाई पंचायत चुनाव की रणनीति

Wed, 07 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Congress held a strategy for panchayat elections
नगर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय। - फोटो : BALLIA
बलिया। कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नए सदस्यों को जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि पार्टी दमदारी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में जंगलराज से ऊब चुकी जनता प्रियंका गांधी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। प्रदेश महामंत्री मणिंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगीराज के खिलाफ जनता आक्रामक है, जिसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। प्रदेश सचिव राम अवध यादव ने कहा कि बुनियादी सवालों पर सरकार फेल है। इसके उपरांत विनय कुमार यादव, संतोष यादव, साहेब कुमार यादव आदि ने कांग्रेस की सदस्यता स्वीकार की। बैठक में दिग्विजय सिंह, बृजेश सिंह गाट, राजेंद्र चौधरी, अशोक मिश्रा, लल्लू सिंह, उमा शंकर पाठक, उषा सिंह, मुन्ना उपाध्याय, मसूद आलम, विनोद सिंह, सुनील कुमार सिंह, कुमार यादव मदन यादव, प्रभात सिंह, विशाल चौरसिया, प्रताप जयसवाल, प्रदीप तिवारी, फूल बदन तिवारी, राज नरायण उपाध्याय, दीनबंधु यादव, हरिकेंद्र सिंह, विपिन पांडे, ओम प्रकाश पाठक, दीपक सिंह, दिनेश राजभर, अनिल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed