{"_id":"61a500bdc9b5610a00270de7","slug":"conduit-and-interlocking-will-be-made-street-lights-will-be-installed-at-558-places-ballia-news-vns6251801157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली और इंटरलॉकिंग बनेंगे, 558 स्थानों पर लगेगी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली और इंटरलॉकिंग बनेंगे, 558 स्थानों पर लगेगी स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला पंचायत की ओर से स्थानीय क्षेत्र एवं विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि तथा जिला निधि से विकास कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें 558 ग्राम सभाओं में एक स्थान पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके साथ ही करोड़ों की लागत से इंटरलाकिंग, नाली, सीसी रोड आदि का कार्य कराया जाएगा।
विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू की निधि से ब्लाक पंदह में 45. नवानगर में 50 मिनयर में 47, बांसडीह में 58, रेवती में 51, बेरुआरबारी में 38, दुबहड़ में 59, बेलहरी में 31, हनुमानगंज में 58, चिलकहर में 66, बैरिया में 30 और मुरली छपरा की 25 ग्राम सभाओं समेत कुल 558 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। ग्राम सभा जगदरा स्थित अनिरुद्ध महाविद्यालय में हाई मास्क सोलर लाइट लाई जाएगी। शहर के जीजीआईसी में पुस्तकालय का निर्माण भी कराया जाएगा। इसक अलावा 59 स्थानों पर नाली, इंटरलाकिंग, पेबर्स ब्लाक, सीसी रोड आदि के कार्य भी शामिल किए गए हैं। उक्त कार्य विधायक रामगोविंद चौधरी और सांसद रविंद्र कुशवाहा के कार्य शामिल हैं।
शहीदों की प्रतिमा के लिए बनेंगे चबूतरे
बलिया। ब्लाक बेलहरी में शहीद स्व. विजयशंकर भगत पाल की प्रतिमा स्थापना के लिए चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। इसी ब्लाक के परसिया में शहीद स्व.काशीनाथ सिंह, सोहांव के बैरिया में शहीद स्व. नर्वदेश्वर राय, उसरौली में शहीद स्व. मनोज कुमार सिंह की प्रतिमा स्थापना के लिए चबूतरे का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
स्वागत द्वारों की होगी मरम्मत
बलिया। जिला पंचायत की ओर से बलिया सेनौली मार्ग पर उभांव, बलिया-हाजीपुर मार्ग पर मांझीघाट, बलिया-गाजीपुर मार्ग पर कोटवा नरायनपुर, बलिया-लखनऊ मार्ग पर खड़सरा नदौली, बलिया-दोहरीघाट मार्ग पर बेलौली, चितबड़ागांग-गाजीपुर मार्ग पर कारों और रसड़ा-गाजीपुर मार्ग पर सिधाङर घाय के पास लगाए रए स्वागतदारों की मरम्म्मत का कार्य भी कराया जाएगा। इन स्वागत द्वारों पर अभी पुराने अध्यक्ष का ही नाम अंकित है। अब सभी द्वारों पर नए अधिकारियों और नवागत अध्यक्ष का नाम अंकित किया जाएगा। प्रत्येक द्वार पर 2.72 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कुल 2.75 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाने हैं। इसमें सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक रामगोविंद चौधरी व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के निधि के कार्य शामिल हैं। टेंडर करा दिया गया है।