फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   condemn the terror attack in Pak

पाक में बच्चों की हत्या से मानवता शर्मसार

Wed, 17 Dec 2014 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 17 Dec 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
condemn the terror attack in Pak
पाकिस्तान के पेशावर शहर में मंगलवार को आर्मी स्कूल में आतंकी हमले की चहुंओर निंदा की जा रही है। इस हमले में 132 बच्चों ने जान गंवाई। जनपद के विभिन्न स्कूलों में शोकसभा कर बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


 इस घटना को लेकर यहां के छात्रों में भी जबरदस्त गुस्सा दिखा। सभी ने घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार से आतंकियों को नहीं बख्शने की अपील की। वहीं लोगों का कहना है कि आखिर मासूमों की क्या गलती थी।
विज्ञापन


इस कत्लेआम से मानवता शर्मसार हो गया। आतंकवादियों को सरेआम फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। बुधवार को नगर से सटे दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल बहेरी में प्रार्थना के बाद दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुजनों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दहशतगर्दों की कोई जाति, धर्म तथा मजहब नहीं होती। सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों ने भी शोकसभा कर पेशावर की घटना की निंदा की गई।

इसी क्रम में गड़वार रोड स्थित आजाद मेमोरियल कान्वेंट स्कूल उमरगंज में पेशावर की घटना को लेकर प्रार्थना के बाद शोकसभा हुई। इसमें वक्ताओें ने इस घटना की तीखी भर्त्सना की।


 इब्राहिमपट्टी संवाददाता के  मुताबिक : क्षेत्र के किड़िहरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल बुढ़नापुर में भी पेशावर की घटना को लेकर शोक सभा हुई। इसमें शिक्षकों तथा छात्रों ने मारे गए छात्रों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed