फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   complete flood prevention work before rain

बरसात से पहले पूरा करें बाढ़ निरोधक काम

Sun, 08 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
complete flood prevention work before rain
मनियर क्षेत्र के रिगवन, ककरघट्टा गांव के समीप कटान स्थल का निरीक्षण करते मंत्री संजय निषाद साथ मे - फोटो : BALLIA
बलिया। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने रविवार को ककरघट्टा और रिगवन गाव में बाढ़ व कटान क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों से बाड़ से पहले जरूरी काम पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

घाघरा नदी के तट पर बसे ककरघट्टा खास एवं रिगवन गांव के लोगों के होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्र व संबंधित अधिकारियों से तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हम इलाके का निरीक्षण करने आए हैं। वर्षों पहले रिंगवन में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चालू न होने के बारे में उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। जांच कराकर जो दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की समस्या जल्द से जल्द कैसे निपटारा किया जाए इसके लिए इसके लिए सरकार गंभीर है। सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक केतकी सिंह भी उनके साथ थे। मंत्री ने कहा कि हर मंत्री की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक मंडल में 100 दिन के लिए तय कार्ययोजना पर काम करे। भाजपा में सभी धर्मों का आदर है। ओम प्रकाश राजभर पर कहा कि उन्हें देखना चाहिए कि 2017 से पहले क्या थे। भाजपा के साथ आए तो क्या हुए। अब क्या हैं ये भी सबके सामने है। भाजपा पर दंगा कराने के आरोपों पर कहा कि देश की जानता जानती है कौन दंगा कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed