फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Commissioner inspects paddy purchasing centers, gives instructions

कमिश्नर ने किया धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश

Mon, 28 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Commissioner inspects paddy purchasing centers, gives instructions
नगर पंचायत सिकंदरपुर में बने पशु आश्रय गृह का निरीक्षण करते कमिश्नर विजय विश्वास पंत। - फोटो : BALLIA
नगरा। मंडलायुक्त आजमगढ़ विजय विश्वास पंत ने सोमवार को नगरा के तीन धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। यूपी एग्रो के क्रय केंद्र पर पहुंचे मंडलायुक्त ने कम खरीद होने पर प्रभारी को फटकार लगाई। किसानों से उनके मोबाइल पर खरीद के संबंध में जानकारी ली। क्रय किए गए धान से भरे बोरो को तौल कराके देखा। कमिश्नर ने कम भुगतान होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रविवार को केवल तीन किसानों की खरीद हुई थी। तौल की मशीन को भी देखा। केंद्र प्रभारी रमाकांत ने बताया कि अभी तक तीस किसानों के भुगतान किए गए हैं। केंद्र पर तौल में भी कमी पाई गई। मंडलायुक्त ने किसान नंद किशोर गुप्ता, रामाश्रय सिंह से मोबाइल पर भुगतान, उतराई, भराई, छनाई के विषय में पूछताछ की। किसानों ने बताया कि अभी धान का भुगतान नहीं हुआ है। मंडलायुक्त ने क्रय केंद्र पर मौजूद सिहोरी के किसान उदय नारायण यादव से मजदूरी के संबंध में जानकारी ली। किसान कोई जवाब नहीं दे सके। इसके बाद विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर पहुंचे मंडलायुक्त ने धान से भरे बोरों की तौल करा कर देखा। वहां मौजूद किसानों ने तौल कांटा बढ़ाने की मांग कमिश्नर से की। इसके बाद मंडलायुक्त पीसीएफ के पहेसर स्थित क्रय केंद्र गए, वहां पर उन्होंने धान से भरे बोरों की तौल कराई। पहले की तौल में 41.200 किग्रा. और सोमवार को हुई तौल में 40.500 किग्रा तौल पाया गया जिस पर मंडलायुक्त ने कड़ा एतराज जताया।
विज्ञापन

गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
सिकंदरपुर/नवानगर। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सोमवार को नगर स्थित पुरानी पानी टंकी के समीप गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों से गौ आश्रय स्थल में रखे गाय व बछड़ों की संख्या, पशु आहार तथा ठंड से पशुओं के बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वहीं एक बीमार बछड़े को देखकर मंडलायुक्त ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवनलाल से बछड़े का पूरा हेल्थ अपडेट लिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा, चौकी प्रभारी अमरजीत यादव, ईओ नगर पंचायत संजय राव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed