फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Commercial point will be built with park on both ends of UP-Bihar

Ballia News: यूपी-बिहार दोनों सिरे पर पार्क के साथ बनेगा कामर्शियल प्वाइंट

Sun, 29 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Commercial point will be built with park on both ends of UP-Bihar
बलिया। यूपी-बिहार को फोरलेन से जोड़ने की कवायद जोरों पर है। भरौली-बक्सर के बीच गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण जारी है। उधर, बिहार के बक्सर स्थित चौराहा पर पार्क के साथ कामर्शियल प्वाइंट बनने लगे हैं। इसी तरह भरौली में भी पुराने पार्क के स्थान पर नया पार्क व इसके किनारे कामर्शियल प्वाइंट्स का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिहार और यूपी में सड़क कनेक्टिविटी ऐसे होने जा रही है कि यूपी बिहार के लोगों को पटना, लखनऊ, दिल्ली आदि महानगरों तक आना-जाना और आसान हो जाएगा। बिहार प्रांत को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बक्सर-भरौली के बीच गंगा पर नया पुल का निर्माण चल रहा है। पुल तक एप्रोच निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पूर्व के बने पुल तक की सड़क को तोड़ने व फोरलेन एप्रोच बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। सीमावर्ती क्षेत्र में लिंक फोरलेन निर्माण के लिए जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू है। एनएचएआई बक्सर के अधिकारियों के अनुसार गंगा पुल के दोनों सिरे बक्सर व भरौली में पूर्व के बने पार्क के स्थान पर नया पार्क व उसके किनारे दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इन दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा नए पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को गंगा किनारे के क्षेत्र में रुकने व घूमने का मौका मिल सकेगा। बिहार को फोरलेन लिंक रोड के जरिए भरौली होते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर स्थित इंटर एक्सचेंज से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

तीन माह पहले परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दी थी स्वीकृति
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार प्रांत स्थित छपरा के रिविलगंज तक होना है। कुल 177 किलोमीटर फोरलेन सड़क है। करीब तीन माह पहले परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भरौली-हैदरिया फोरलेन लिंक रोड निर्माण में संशोधन करते हुए बक्सर स्थित फोरलेन सड़क को भरौली स्थित गंगा पुल पार कर करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर में पहले से निर्धारित इंटरचेंज से जोड़ने की स्वीकृति दे दी। यहां ग्रीनफील्ड व पूर्वांचल एक्सप्रेस की क्रासिंग है। इस नए सड़क की दूरी मात्र 17 किलोमीटर है। पुल के दोनों तरफ भरौली व बक्सर में पहले से ही पार्क स्थित है। लिहाजा इसे सुरक्षित करने व नए तरीके से निर्माण की कवायद भी एनएचएआई की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व के बने पार्क के स्थान पर नया पार्क यूपी-बिहार के दोनों सिरे पर बनना है। पार्क के पास सड़क किनारे दुकानों का भी निर्माण होगा, जिसका आवंटन होगा। बक्सर में यह कार्य शुरू हो चुका है। - एके तिवारी, अभियंता एनएचएआई, बक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed