{"_id":"5d9239958ebc3e01656e8fad","slug":"come-be-a-great-donor-today-by-donating-blood-ballia-news-vns4867071139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर दिन मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में नागरिक अपनी स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
रक्तदान महादान है। हम रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवन दान दे सकते हैं। हम एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार रक्तदान के फायदे भी हैं। रक्त दान करने से शरीर में नया रक्त बनता है तथा खून का संचार भी तेज होता है। रक्त दान रूपी महादान का मौका आप सभी के पास है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर किया जाएगा। इस शिविर का उद्घाटन जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. बीपी सिंह करेंगे। इस पुनीत कार्य में आप भी रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने की मुहिम में शामिल हो सकते हैं। एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर में रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान करने वालों का ब्लड ग्रुप के साथ अन्य जांच भी नि:शुल्क की जाएगी। सीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रमाणपत्र के जरिए आप तीन माह के भीतर जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त भी ले सकते हैं।