फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Citation and medal given to meritorious people during convocation

दीक्षांत समारोह में मेधावियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र व मेडल

Mon, 04 Nov 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Citation and medal given to meritorious people during convocation
बलिया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पॉलिटेक्निक के अव्वल छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ ही प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मेडल से सम्मानित गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विषय से संबंधित प्रोजेक्ट मॉडल और प्रदर्शनी भी प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एलजे सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर साहब दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने संस्था की वर्ष 2019 अंतिम वर्ष में परीक्षा उपयोग करने वाली छात्राओं को डिप्लोमा अंकपत्र के साथ ही उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया। जिसमें पीजीडीसीए में नुसरत फरहीन, इलेक्ट्रॉनिक्स में रश्मि सिंह प्रथम, अपर्णा सिंह द्वितीय, आरफा तबस्सुम तृतीय स्थान पर रहे। जबकि इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में पिंकी वर्मा प्रथम, नीतू सैनी द्वितीय, शताक्षी पांडेय तीसरे स्थान पर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित प्रोजेक्ट मॉडल एवं पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के साथ ही संस्था के प्रधानाचार्य मलिक मोहम्मद सलीम तथा अतिथियों द्वारा किया गया। संस्था की छात्राओं द्वारा आईटी एवं इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग तकनीक पर बहुत ही उत्कृष्ट प्रोजेक्ट मॉडल एवं पोस्टर बनाए गए। आईटी ब्रांच के प्रोजेक्ट मॉडल प्रतियोगिता में शीतल वर्मा एवं प्रीति यादव को गोल्ड सविता वर्मा एवं आकृति सोनी को सिल्वर तथा काजल एवं ममता यादव को कांस्य पदक के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के प्रोजेक्ट मॉडल प्रतियोगिता में आकांक्षा राय, अंबिका गुप्ता, सृष्टि पांडेय को गोल्ड, प्रिया गुप्ता, शीलू मिश्रा, विभा तथा पिंकी यादव को कांस्य पदक दिया गया। आईटी ब्रांच के पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंजली गुप्ता को गोल्ड, प्रीति को सिल्वर, दीपिका को कांस्य पदक, इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सृष्टि पांडेय को गोल्ड, अंशिका पांडेय को सिल्वर एवं शिखा यादव को कांस्य पदक दिया गया। इस अवसर पर डॉ रिजवान हाशमी, डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह, अजय कुमार सिंह, रविंद्र पटेल आदि रहे। संचालन राजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed