फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chitbargaon's invaluable contribution in the freedom struggle: Dayashankar Singh

आजादी की लड़ाई में चितबड़ागांव का अमूल्य योगदान : दयाशंकर सिंह

Sun, 24 Aug 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chitbargaon's invaluable contribution in the freedom struggle: Dayashankar Singh
चितबड़ागांव ​कस्बा ​स्थित शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि सभा में उप
चितबड़ागांव। आजादी की लड़ाई में चितबड़ागांव का योगदान अविस्मरणीय है। स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद वृंदावन तिवारी ने स्वतंत्रता के महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दी। हमें शहीदों व सेनानियों की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखना होगा और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से अवगत कराना होगा। ये बातें प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अमर शहीद वृंदावन तिवारी की स्मृति में आयोजित शहीद दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में चितबड़ागांव के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को नई पीढ़ी के सामने रखा गया। इस दौरान नगर के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शहीद स्मारक पर एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। तिरंगा यात्रा, पुष्प अर्पण, भजन-कीर्तन और स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह की मांग पर परिवहन मंत्री ने चितबड़ागांव से जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज बस सेवा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत भूमि उपलब्ध कराए तो यहां बस स्टेशन का निर्माण भी कराया जाएगा। शहीद स्मारक का लोकार्पण लगभग पांच दशक से उपेक्षित शहीद वृंदावन तिवारी स्मारक का जीर्णोद्धार कर नया स्वरूप प्रदान किया गया है। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने इसका लोकार्पण किया और नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों को सम्मानित किया। कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहीद वृंदावन तिवारी अमर रहें व भारत माता की जय के नारों के साथ शहीद को नमन किया। समारोह में वृंदावन तिवारी के पाल्य संजय उपाध्याय को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को भी चेयरमैन अमरजीत सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुशंकर तिवारी और संचालन अम्बरीष तिवारी, चंदन और शिवमंगल सिंह ने किया। पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी, बृज कुमार सिंह, प्रो. धर्मात्मानन्द, सुमन सिंह, वरुण उपाध्याय, शशिकला तिवारी, भरत राय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो नई बसों का संचालन करने करने का आश्वासन

बलिया। अमर शहीद पंडित वृंदावन तिवारी की स्मृति में चितबड़ागांव से गोरखपुर व चितबड़ागांव से वाराणसी के लिए दो नई बसों का संचालन करने करने का आश्वासन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिया। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी अंजनी उपाध्याय ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में नारद राय से यह मांग रख दी कि 15053 अप व 15054 डाउन लखनऊ-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव चितबड़ागांव में कराया जाए। पूर्व मंत्री नारद राय ने क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए मंच से रेलवे के उच्चाधिकारी सीपीटीएम निर्भय नारायण सिंह से फोन पर वार्ता कर अनुरोध किया। जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि विजयदशमी के पहले छपरा लखनऊ एक्सप्रेस अप एंड डाउन का स्टॉपेज चितबड़ागांव स्टेशन पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed