फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Childrens open fire from licensed revolver by mistake which is kept at home in ballia class six student injured,

बलियाः खेल-खेल में कक्षा छह के छात्र ने चलाई गोली, दोस्त घायल, घर पर रखे लाइसेंसी रिवाल्वर से हुई घटना

Sun, 05 Sep 2021 09:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Sep 2021 09:58 PM IST
सार

घायल छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी कि खेल-खेल में लापरवाही के चलते रिवॉल्वर चल गई। इससे मेरा बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Childrens open fire from licensed revolver by mistake which is kept at home in ballia class six student injured,
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

बलिया शहर के टैगोर नगर मोहल्ले में रविवार की शाम खेल-खेल में कक्षा छह के छात्र ने दोस्त पर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली उसके दाहिने पैर में जा लगी। आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, घायल छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टैगोर नगर में पड़ोस में रहने वाले लोगों के बच्चे 14 और 12 वर्ष के हैं, दोनों दोस्त हैं और एक ही स्कूल में कक्षा छह में पढ़ते हैं। रविवार की शाम एक बच्चा दूसरे के घर खेलने गया, जहां लाइसेंसी लोड रिवाल्वर बच्चों के हाथ लग गई। इस दौरान एक बच्चे से रिवाल्वर का ट्रिगर दब गया और गोली उसके दोस्त के दाहिने पैर में जा लगी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल छात्र के माता-पिता को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इस बाबत सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि खेल-खेल में बच्चों को घर में रखा लाइसेंसी रिवाल्वर मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक से रिवाल्वर का ट्रिगर दब गया। घटना में दोस्त घायल हो गया। घायल के पिता ने कोतवाली में तहरीर दे दी है कि लापरवाही से गोली चल गई है जो मेरे बच्चे को लग गई। सीओ ने बताया कि बालक खतरे से बाहर है। बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed