बलिया में दर्दनाक हादसा: पिता के पीछे चल रहे बच्चे की ताल में डूबकर मौत, घर पहुंचने पर पता चला कि बेटा नहीं है पीछे
बच्चा बुधवार की शाम को अपने पिता के साथ कहीं गया था। जहां से दोनों वापस लौट रह थे। बेटा पीछे चल रहा था, और पिता आगे-आगे चल रहे थे। इसी दौरान बच्चा ताल में डूब गया। उसके पिता घर तक पहुंच गए, जब उन्होंने देखा कि वह उनके साथ घर नहीं पहुंचा है तो खोजबीन की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के भैंसहां ग्राम सभा के भिंसियां गांव स्थित कुड़िया ताल में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, रेवती के वार्ड-1 निवासी हरेराम तुरहा और उनका पुत्र बिट्टू(11) बुधवार की शाम भैंसहां ग्राम सभा के भिसियां गांव में राय लोग के डेरा के पास स्थित बाग से नींबू तोड़ने गए थे। नींबू तोड़ने के बाद पिता-पुत्र वापस आ रहे थे।
पिता के पीछे बिट्टू चल रहा था। इस बीच बिट्टू कुड़िया ताल में फोम आदि से बनाई गई नाव पर सवार हो गया। आगे चल रहे पिता को इसकी जानकारी नहीं हुई। वे घर वापस आ गए। काफी देर बाद तक बिट्टू जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने चिंतित होकर इधर-उधर उसकी खोजबीन की।
बिट्टू का पता नहीं लगने पर इसकी सूचना देर रात परिजनों ने पुलिस को दी। इसी बीच एक लड़की ने जानकारी दी कि बिट्टू कुंड़िया ताल में डूब गया है। रात के समय पहुंची पुलिस ने जांच की। ताल के पास बिट्टू के खाने का टिफिन आदि पड़ा था।
गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बिट्टू का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद अन्त्य पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक पांच भाई और तीन बहनों में चौथे नंबर पर था। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।