फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Secretary asked for a letter on the letter of the female village head

महिला ग्राम प्रधान के पत्र पर मुख्य सचिव ने मांगी आख्या

Wed, 14 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary asked for a letter on the letter of the female village head
जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के कोड़रहा नौबरार पंचायत की ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने मुख्यमंत्री से आवास प्लस योजना के तहत भौगोलिक स्थिति के अनुसार गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराने की गुहार लगाई थी। ग्राम प्रधान के पत्र पर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर ) की ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने 12 अक्तूबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि आवास प्लस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को आवास देने के लिए फोटो खींचने से लेकर सर्वे किए जा रहे हैं। लेकिन पात्रता निर्धारण में भौगोलिक गरीबी को चिह्नांकित नहीं किया जा रहा है। बताया कि धरातल पर स्थिति यह है कि एक ही घर में कई परिवार रहने और उसके एक कमरे में किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसे में इसको भी संज्ञान लिया जाना आवश्यक है और ऐसे गरीबों को भी आवास देने की जरुरत है। ग्राम प्रधान ने ऐसे परिवारों का सर्वे कर कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान के पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed