फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief author suspended for demanding bribe

रिश्वत मांगने पर मुख्य अनु लेखक निलंबित

Sun, 24 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chief author suspended for demanding bribe
तहसील के तीन गांव पूर, सिसोटार व कठौड़ा में चल रही चकबंदी में रिश्वत लेने का मामला आया है। जिसमें मुख्य अनु लेखक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर निवासी डॉ. सुभाष सिंह ने आबादी की भूमि का नक्शा छोटा करने को लेकर चकबंदी विभाग में नक्शा दुरुस्ती के लिए कई बार आवेदन दिया। इसके बाद भी मुख्य अनुलेखक राशिद अली काम नहीं किया। इसकी शिकायत उन्होंने जिला अधिकारी सहित बंदोबस्त अधिकारी धनराज यादव से की। बंदोबस्त अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर ललित कुमार से मामले की जांच कराई गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आबादी की जमीन एक एकड़ से अधिक है, लेकिन उसका नक्शा छोटा कर दिया गया है। दुरुस्त करने के लिए मुख्य अनु लेखक को 3000 रुपये पहले दिए थे। बाद वह सात हजार रुपये और मांग रहा था। जांच में शिकायत सही मिलने पर चकबंदी अधिकारी ललित कुमार ने रिपोर्ट एसओसी को भेज दी। मामले में बंदोबस्त अधिकारी ने मुख्य अनुलेखक राशिद अली को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed