फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chhttu Ram said , incorrectly checks

छट्ठू राम बोले, गलत तरीके से हुई जांच

Thu, 26 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 26 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Chhttu Ram said , incorrectly checks
बेल्थरारोड के लोहटा पचदौरा में बसपा के पूर्व मंत्री घूरा राम और निष्कासित नेता छट्ठू राम के बीच कहासुनी के बाद समर्थकों में मारपीट हुई थी। यह मामला अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


मामले में बुधवार को पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर आई एक टीम ने जांच की और उसमें घूरा राम को क्लीन चिट दी थी। साथ ही छट्ठू राम को पार्टी का झंडा न लगाने की हिदायत दी थी। गुरुवार को छट्ठू राम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जांच कमेटी पर सवाल खड़ा किया।
विज्ञापन


कहा कि जोनल कोआर्डिनेटर मिठाई लाल भारती जांच के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। साथ-साथ प्रकरण की वास्तविकता से भ्रमित कर रहे हैं। कहा कि जांच टीम में प्रमुख रूप से मिठाई लाल भारती, जिन्होंने घूरा राम को पार्टी ज्वाइन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि घूरा राम को मायावती ने विधायक और मंत्री बनाया लेकिन जब टिकट कट गया तो उन्होंने बगावत कर दी थी। पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के बाद भी मिठाई लाल भारती ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

बताया कि जांच टीम में प्रमुख रूप से शेषनाथ भारती जो जोनल को आर्डिनेटर हैं। उन्हें जब पार्टी से निकाला गया था, तो उन्होंने भी बगावत की थी। जांच में बताया गया कि वहां पहले से छट्ठू राम बैठे थे।


उनसे कु र्सी से हटाने की बात जब घूरा राम और उनके भाई ने कहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जांच रिपोर्ट में हमें हथियारों से लैस बताया गया है।

जबकि जनपद के सभी लोग जानते हैं कि कभी हथियार लेकर नहीं चलता और न रखता हूं। कहा कि हथियार के बल पर चलने वाले पूर्व मंत्री और उनके भाई जिस तरह से मेरे साथ सलूक किए हैं अगर मैं उसी तरह जवाब दिया होता
तो उन लोगों ने गोली मार दी होती। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके लिए पार्टी के मुखिया को पत्र भेज चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed