फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chhota Shakeel, seeking to become the extortion arrest

छोटा शकील बन रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 05 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chhota Shakeel, seeking to become the extortion arrest
 छोटा शकील बनकर रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को सिकंदरपुर पुलिस ने बुधवार की सुबह बालूपुर रोड स्थित शीतगृह के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


सीओ सिकंदरपुर सुरेश चंद्र  रावत ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लखनऊ निवासी उत्कर्ष रंजन सिंह और दीपक दीक्षित हैं। 29 अक्तूबर को दीपक दीक्षित ने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ओंकार चंद सोनी के मोबाइल पर फोन किया और छोटा शकील बनकर उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


मांग न मानने पर जान से मारने की धमकी दी भी थी। सोनी की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उनके काल डिटेल निकलवाए और बुधवार की सुबह दोनों बदमाशों को बालूपुर रोड स्थित शीतगृह के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बदमाशों के पास से दो मोबाइल और पांच सिमकार्ड बरामद हुए हैं। इनमें वह सिम भी शामिल है जिससे सोनी से रंगदारी मांगी गई थी। सीओ ने बताया कि गिरोह में लखनऊ के मोहन रस्तोगी, राहुल रस्तोगी के अलावा आंध्र प्रदेश के दो व्यक्ति भी शामिल हैं। गिरोह देश भर में व्यापारियों को फोन कर उनसे छोटा शकील बन कर रंगदारी वसूलता है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed