फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chhath went to altar to death due to drowning in pokhara

छठ की वेदी बनाने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत

Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chhath went to altar to death due to drowning in pokhara
रतसर। छठ पूजा के लिए पोखरे के किनारे वेदी बनाने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर खुर्द गांव में शुक्रवार की दोपहर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर खुर्द निवासी जयराम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सूर्य प्रताप सिंह बाहर में रहकर पालीटेक्निक की पढ़ाई करता था। छठ का पर्व मनाने के लिए छुट्टी में घर आया था। शुक्रवार की दोपहर अपनी मां से कहकर घर से निकला कि वह बैजू बाबा पोखरे पर छठ की वेदी बनाने के लिए जा रहा है। युवक घाट पर वेदी बनाने के बाद पैर धोने के लिए पोखरे के किनारे गया, जहां अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। हालांकि इस दौरान तालाब में अन्य लड़के भी नहा रहे थे लेकिन किसी की नजर उसपर नहीं पड़ी। कुछ देर बाद उसका शव पोखरे में उतराया मिला तो वहां पर स्नान कर रहे लड़कों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूर्य प्रताप सिंह मेधावी छात्र था। छठ व्रत को लेकर घर में जहां खुशी का माहौल था जो गम में तब्दील हो गया। जिस संतान के दीर्घायु की कामना के लिए मां सूर्य षष्ठी व्रत आज रहती, आज उसी संतान को ऊपर वाले छिन लिया। मां को क्या पता था कि जो पुत्र छठ की वेदी बनाने पोखरे पर जा रहा है वह हमसे सदा सदा के लिए दूर हो जाएगा। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed