फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   chaupal

जनचौपाल में राज्यमंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Wed, 16 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
chaupal
गड़वार ब्लाक के चवरी गांव में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी। - फोटो : BALLIA
रतसर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने गडवार क्षेत्र के चंवरी गांव में लगाई चौपाल में अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। हर हाल में सप्ताहभर में उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाए। राज्यमंत्री ने मंगलवार को ‘आपकी सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत गांव-गांव, घर-घर पदयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने गड़वार ब्लाक के बहादुरपुर कारी, जिगनी, जिगनहरा, सुहवां, छतवा एवं अमडरिया में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। देर शाम चंवरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में पात्र लोगों को शौचालय, आवास तथा पेंशन न बनने को लेकर संबंधित अधिकारियों को डांट पिलाई। कहा कि एक सप्ताह बाद इन्हीं गांवों में लगने वाली चौपाल तक पात्रों को लाभान्वित करने का समय दिया जा रहा है। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक पात्रों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान एक निश्चित समय में करने का निर्देश दिया। चौपाल में सफाई कर्मियों को गांव में न आने की शिकायत पर एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। साथ ही सचिव से गांव में रोस्टर के हिसाब से आने के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों ने सफाई कर्मियों के गांव में न आने की बात बताई। जन चौपाल में उपेंद्र पांडेय, टुनटुन उपाध्याय, सूर्यदेव राय, मदन राजभर, उमेश सिंह, शैलेंद्र नाथ तिवारी, देवेंद्र यादव, वीर बहादुर यादव, कल्लू यादव, लव गिरि, मंटू सिंह, मनोज कुमार, मोनू खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed