फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Change in timings of many trains passing through Ballia, new timetable released

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बलिया से होकर जाने वाली कई ट्रेनों के समय में हुआ परिवर्तन, जारी की गई नई समय सारिणी

Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Change in timings of many trains passing through Ballia, new timetable released
रेलवे की ओर से एक अक्तूबर से कई गाड़ियों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। बलिया से होकर गुजरने वाली पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस (01033) बलिया रेलवे स्टेशन पर रात 10:50 पहुंचेगी और यहां से 10:55 पर रवाना होगी। वहीं दरभंगा से पुणे जाने वाली एक्सप्रेस (01034) ट्रेन बलिया में रात 11:58 पर पहुंचेगी और रात 12:03 पर यहां से रवाना होगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर तक जाने वाली एक्सप्रेस (01061) बलिया रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3:10 पर पहुंचेगी और 3:15 पर रवाना होगी। सियालदह से बलिया आने वाली सियालदह एक्सप्रेस (03105) सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर 4:27 पर पहुंचेगी और सुबह 4:32 पर रवाना होगी। यही ट्रेन सहतवार रेलवे स्टेशन पर 4:48 पर पहुंचेगी और सुबह 4:50 पर रवाना होगी। बलिया से सियालदह जाने वाली एक्सप्रेस (03106) सहतवार रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:10 पर पहुंचेगी और 9:12 पर रवाना होगी।
विज्ञापन

आसनसोल से गोंडा तक चलने वाली एक्सप्रेस (03509) बलिया रेलवे स्टेशन पर सुबह 3:15 पर पहुंचेगी और यहां से 3:20 पर रवाना होगी। दुर्ग से छपरा तक चलने वाली (05160) एक्सप्रेस रेवती में रात 8:13 पर पहुंचेगी और 8:15 पर रवाना होगी। सहतवार में यही ट्रेन शाम 7:48 पर पहुंचकर 7:50 पर रवाना होगी। छपरा से सूरत तक चलने वाली एक्सप्रेस (09046) बलिया में सुबह 10:10 पहुंचेगी और 10:15 पर रवाना होगी। रसड़ा में यही ट्रेन 10:50 पर पहुंचकर 10:52 पर रवाना होगी। सुरेमनपुर में 9:28 पर पहुंचकर 9:30 पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed