{"_id":"4c5013c17edd243c2a1ddf43074b93cb","slug":"chandpur-cask-in-bihar-will-soon-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेगा चांदपुर-बिहार में पीपा पुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बनेगा चांदपुर-बिहार में पीपा पुल
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सपा कटिबद्ध है। सरकार द्वारा अब तक चलाई गई योजनाओं से सभी वर्ग लाभान्वित हुए हैं। मसलन मुलायम सिंह के कार्यकाल में जो दुर्घटना बीमा एक लाख का था, उसे अखिलेश यादव ने पांच लाख कर दिया।
यह बातें प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को क्षेत्र के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी नेता स्व. बद्रीनाथ सिंह की बड़ापोखरा में आयोजित 14वीं पुण्यतिथि पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को सौगात देते हुए कहा कि बहुत जल्द क्षेत्र को बिहार से जोड़ने के लिए चांदपुर-बिहार पीपा पुल बनाया जाएगा।
बतौर मुख्य अतिथि रामगोविंद ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज स्कूलों में बच्चों को एमडीएम भोजन के साथ दूध भी पिलाया जा रहा है। अगली बजट के बाद बच्चों को फल भी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों के लिए सबसे ज्यादा बलिया में बजट आया है। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे जनता को ज्यादा दिनों तक भाषण के मोहजाल फंसा कर नहीं रख सकते।
सच्चाई सामने आएगी और समीक्षा भी होगी। किसने जनता के हित में किया? इस मौके पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. बद्रीनाथ सिंह हमारे प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करके बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। आज ऐसे शख्सियत के कार्यक्रम में खुद को शरीक कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।