फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chakbandi department personnel were making chak in hotel room, villagers created ruckus

होटल के कमरे में चकबंदी विभाग के कर्मी बना रहे थे चक, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 28 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chakbandi department personnel were making chak in hotel room, villagers created ruckus
होटल के कमरे में चकबंदी विभाग के कर्मी बना रहे थे चक, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

चौकिया मोड़। नगर के एक होटल में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब क्षेत्र के पतनारी कित्तूपुर गांव के खेत का चक होटल के कमरे में बैठ कर बना रहे चकबंदी कानूनगो एवं लेखपाल के समक्ष ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने कर्मचारियों से बहस भी की।

सरकार भूमि विवाद कम करने के लिए नए-नए नियम ला रही है। जमीन की वरासत को लेकर डीएम भी सख्त रूख अपनाए हुए हैं। इसके बावजूद भी चकबंदी विभाग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा है। मामला पतनारी कित्तूपुर गांव का है। पिछले पखवाड़े से गांव की चकबंदी का कार्य जारी है। चकबंदी विभाग को मौके पर चक बनाने का प्रावधान है लेकिन लेखपाल द्वारा एक होटल के कमरे में चक बनाने का कार्य जारी था। इसकी जानकारी होने पर कुछ ग्रामीण होटल के कमरे तक पहुंच गए। कमरे में कानूनगो एवं लेखपाल को चक बनाते देख ग्रामीण भड़क गए और कर्मचारियों से बहस शुरू कर दी। हालांकि बाद मामला शांत हो गया। और होहल्ला शुरू कर दिया बाद में किसी तरह से मामला शांत हुआ। ग्रामीण ने बुधवार को इस बात को लेकर एसडीएम से इसकी शिकायत करने की रणनीति बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed