फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Celebrate Bakrid and Rakshabandhan at home

बकरीद व रक्षाबंधन घर पर मनाएं

Thu, 30 Jul 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Bakrid and Rakshabandhan at home
हल्दी/ बेल्थरारोड। थाना परिसर में बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में बकरीद व रक्षाबंधन के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें दोनों समुदायों के लोग उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण बकरीद का त्योहार घर पर ही मनाएं और सोशल डिस्टेसिंग को कायम रखना है। कहा की कोरोना काल में कोई बिना कार्य बाहर नहीं निकलेगा। बिना मास्क लगाए व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अपील किया कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध स्थिति में दिखे तो पुलिस को खबर जरुर करे। इस अवसर पर उप निरीक्षक हीरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान परमेश्वर यादव, शिवजी यादव, रामेश्वर प्रसाद, हशमतुल्लाह अंसारी, रोजादीन, असलाहुद्दीन अंसारी, कमरूदीन अंसारी आदि उपस्थित रहे। उधर, बेल्थरारोड में बकरीद और रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर सीयर पुलिस चौकी के परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज पूरे देश मे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन चल रहा है। इसलिए मुस्लिम और हिन्दू समुदाय के लोग अपना त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाए और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। मुस्लिम समुदाय के लोग घर पर ही बकरीद का नमाज अदा करेंगें। बिना काम के बाहर न निकलें। अगर कहीं भी कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस तत्काल सहयोग के लिए उपस्थित रहेगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्त, चौकी इंचार्ज देवेन्द्र नाथ दुबे, सभासद परवेज हमजा, हाजी तौहीद लारी, खालिद जहीर, अब्दुल रहमान, इकलाख अहमद, इमरोज रसीद, मुख्तार, प्रशांत कुमार मन्टू, सुनील कुमार टिंकू, मोनू गुप्ता, नदीम, इमरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed