फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CBSE Cluster Five Boys and Girls Kabaddi Competition launched

सीबीएसई क्लस्टर फाइव ब्वॉयज एवं गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sun, 13 Oct 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE Cluster Five Boys and Girls Kabaddi Competition launched
कोलम्बस स्कूल में आयोजित सीवीएसई कलस्टर फाइव कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। - फोटो : BALLIA
रसड़ा। कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान पर तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर फाइव ब्वॉयज एवं गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता रविवार से शुरू र्हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 164 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया है। मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ एलजे सिंह, विशिष्ट अतिथि नगरा सीएचसी के डॉ अमित राय ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले दिन अंडर 17 गर्ल्स में सत्य नरायण स्कूल गाजीपुर और सनबीम स्कूल वाराणसी के बीच कबड्डी हुआ जिसमें 36 अंक लेकर गाजीपुर की टीम विजई रही। कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल रसड़ा 45 अंक लेकर प्रगति स्कूल जौनपुर को पराजित किया। 17 ब्वॉयज में खेल गांव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद की टीम ने 27 अंक लेकर सन्त प्रसाद स्कूल को पराजित किया। नवनीत कुंवर पब्लिक स्कूल बीएचयू ने 39 अंक लेकर कछवा इंटरनेशनल स्कूल को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि डॉ सिंह ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी जरूरी है क्योंकि खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक दोनों शक्तियां प्राप्त होती हैं। इसके पूर्व स्कूल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने अथितियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रवन्धक रीता सिंह, मीना सिंह, रामाज्ञा सिंह, दीपक तिवारी प्रीति सिंह, विनीत दूबे, समी दयाल, सूरज सिंह उपस्थित रहे। संचालन छात्रा निकिता पांडेय एवं सरस्वती चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed