फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CBSE 10th results were announced, with students celebrating in schools.

Ballia News: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट आते ही झूमे छात्र-छात्राएं, स्कूलों में रहा जश्न का माहौल

Thu, 16 Apr 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th results were announced, with students celebrating in schools.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम घो​षित होने के बाद इंक्रेडिबल स्कूल लीलकर सिकंदरपुर में छात्र-छात्
बलिया। सनबीम स्कूल में बुधवार को कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम निकलते ही खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय की आस्था यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। परीक्षा परिणाम के साथ ही विद्यालय ने लगातार पांचवीं बार जिले में शीर्षता प्राप्त की है। इसके साथ ही आयुष्मान सिंह तथा अंशुमान चौबे ने 97 के साथ द्वितीय, आकाश यादव, अनुराग यशस्वी, रुद्रांश पाण्डेय, स्वाति तिवारी ने 96.4 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही गुनगुन वर्मा, स्वास्तिक राय 96, सुहाना गुप्ता 95 के साथ उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। इस परिणाम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों का विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बच्चों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह तथा प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के अथक परिश्रम और विद्यार्थियों की अनुशासित पढ़ाई का सुखद परिणाम है।
विज्ञापन

टाप पर रहे देवस्थली विद्यापीठ के छात्र : रसड़ा। देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली की छात्रा आराध्या यादव ने 97.60 प्रतिशत प्रकार विद्यालय ही नहीं जनपद टॉप कर विद्यालय परिवार सहित गांव का नाम रोशन किया। इसके अलावा राजवीर सिंह ने 97.20 प्रतिशत, प्रत्यक्ष्या राय 97.20 प्रतिशत, तेज बहादुर बरनवाल 96.80 प्रतिशत, आर्यन सिंह 96 प्रतिशत, वैष्णवी पांडे 96 प्रतिशत, कुंदन प्रकाश राय 95.80 प्रतिशत, आर्यन त्रिपाठी 95.80 प्रतिशत, श्रेया सिंह 95.60 प्रतिश अंक पाकर स्कूल टॉप किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर पी सी श्रीवास्तव ने उत्कृष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आशीर्वचन देते हुए कहा के यह बच्चे निश्चय ही भारत के भविष्य है।
विज्ञापन

शेमुषी विद्यापीठ का रहा दबदबा : रेवती। शेमुषी विद्यापीठ रेवती बलिया का परिणाम शत प्रतिशत रहा। अदिति उपाध्याय ने 96.8 प्रतिशत के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान, तान्या मिश्रा 95 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, आर्यन गुप्ता 94 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान, रोहित उपाध्याय 91.2 प्रतिशत के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी क्रम में ओमजीत 91 प्रतिशत, संस्कार सिंह 91 प्रतिशत, जिज्ञासा 90 प्रतिशत, विवेक कुमार 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक तिवारी, चेयरमैन परमेश्वर नाथ तिवारी, वाईस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी, प्रिंसिपल संदीप राय ने छात्रों के सफलता पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से असंभव से असंभव लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर रामेश्वर नाथ तिवारी पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत ने अध्ययन एवं अध्यापन को सराहते हुए बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------


आरबी चिल्ड्रेन वैली के विवेक गुप्ता रहे टाप दो में
बलिया। बेल्थरारोड नगर के होनहार छात्र विवेक गुप्ता ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम की जानकारी मिली, आरबी चिल्ड्रेन वैली स्कूल प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए परीक्षा परिणाम को बेहतर बताया। वहीं विवेक के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया। विवेक की इस शानदार सफलता पर पिता संतोष कुमार गुप्ता और मां अनीता मद्धेशिया ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में भी गर्व का माहौल है। पिता संतोष कुमार गुप्ता नगर में संचालित पायनियर कोचिंग के संस्थापक है। उन्होंने बताया कि विवेक से उन्हें और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन जिले में दूसरा स्थान हासिल करना भी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विवेक की मेहनत और लगन की सराहना की।
----
सफलता का श्रेय माता-पिता को
विवेक गुप्ता ने अपने परिणाम पर संतोष जताते हुए कहा कि यह सफलता उनके शिक्षकों और माता-पिता के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए और मेहनत करने की बात कही। उसने आईएएस के रूप में एक बेहतर प्रशासनिक अधिकारी बनना अपना लक्ष्य बताया। फिलहाल विवेक की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि छोटे शहरों के प्रतिभाशाली छात्र भी बड़े मुकाम हासिल करने की क्षमता रखते हैं।

--------------

ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी अकैडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम



बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ज्ञान कुंज सीनियर सेकेंडरी अकैडमी, बंशी बाजार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की छात्रा वंदना यादव ने 97.2 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। संकट उपाध्याय और मिस्टी वर्मा ने 95.4% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बजरंगी यादव ने 95.2%, शगुन सिंह ने 95% तथा आर्या सिंह तोमर ने 94.4% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में प्रगति सिंह (94%), दुर्गेश वर्मा (93.4%), बिशाखा वर्मा (93.4%), निशांत राय (93.2%), प्रिंस राज सिंह (93%) तथा अमृतेश प्रकाश (92.4%) शामिल हैं। विद्यालय के प्रबंधक डा. देवेंद्र नाथ सिंह तथा प्रधानाचार्य सुधा पांडे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

------
मनस्थली एजुकेशन सेंटर का परिणाम शत प्रतिशत
रेवती। देर शाम घोषित 10वीं परीक्षा में मनस्थली एजुकेशन सेन्टर रेवती का परिणाम शतप्रतिशत रहा। छात्र संस्कार पाण्डेय ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का टॉपर बना। सुधांशु शेखर उपाध्याय ने 96.2% अंक पाकर दूसरा तथा भावेश गुप्ता ने 95.4% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। अन्य सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं में क्रमशः माधुरी यादव ने 93%, संजीत यादव एवं शौर्येन्द्र प्रताप 92.2%, सत्यम कुमार 92%, वर्षा वर्मा 91% एवं पवन सिंह ने 90.6% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द मोहन मिश्र एवम प्रबंधक डॉ अरुण प्रकाश तिवारी सहित विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक एवम अध्यापिकाओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

------

सूर्यबदन विद्यापीठ के छात्रों ने लहराया परचम
बलिया। 10वीं के सीबीएसई बोर्ड परिणाम में सूर्यबदन विद्यापीठ, बसंतपुर के छात्रों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष स्कूल का कुल पास प्रतिशत 100% रहा। जो सभी के लिए गर्व की बात है। स्कूल की छात्रा समज्ञा शर्मा व गीतांजलि यादव ने 91.2 % प्रतिशत, साक्षी पांडेय ने 90 % , दुर्गेश शुक्ला ने 87.2 % व दर्शित गुप्ता ने 87 % अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक डा़ गजेंद्र पाल सिंह एवं प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दिया।

-------
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में टॉप रहे चैतन्य कुमार
बलिया। जमुनाराम मेमोरियल स्कूल मानपुर चितबड़ागांव बलिया का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। 10वीं में विद्यालय के छात्र चैतन्य कुमार 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अर्पित मिश्रा 94.6 प्रतिशत, सजल शेखर तिवारी 92 प्रतिशत, आयुष्मान सिंह 90 प्रतिशत, अविरल तिवारी 89, रोशन गिरी 89 प्रतिशत, छात्रा आस्था गुप्ता 87 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के संस्थापक प्रबंधन प्रोफेसर धर्मात्मा नन्द, निदेशक तुषार नन्द, सह निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह एवं कोआर्डिनेटर नीतू मिश्रा, अरविंद चौबे और स्कूल के शिक्षकगण आदि ने बच्चों के सफलता पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed