फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cash and liquor stolen from store

शराब दुकान से नकदी सहित शराब चोरी

Fri, 29 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Cash and liquor stolen from store
भीमपुरा। बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान में बृहस्पतिवार की रात नकब लगाकर चोर 22 हजार रुपये की शराब व चार हजार नकदी चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर भीमपुरा पुलिस को दे दी गयी है लेकिन घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

भीमपुरा कस्बे में बेलौली मार्ग पर मऊ जनपद के रेखा सिंह की सरकारी देशी शराब की दुकान है। गुरुवार की रात्रि में चोरों ने नकब लगाकर दुकान में घुस गए। दुकान में रखे शराब की पेटी में से 10 पेटी उठा ले गए। साथ ही कैश बॉक्स से चार हजार रुपये भी लेते गए। दुकान में चोरी की सूचना बाद के दुकानदारों ने सेल्समैन को मोबाइल से दी। सेल्समैन ने दुकान में चोरी की सूचना अपने मालिक और पुलिस को दी। देशी शराब के सेल्समैन ने घटना की लिखित तहरीर भीमपुरा पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed