फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   case on ex ministers

पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी समेत तीन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Jun 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
case on ex ministers
बांसडीहरोड/बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अकटहां निवासी वार्ड संख्या 10 के जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा के लापता होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्य के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी व उनके दो सहयोगियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के पिता मंगला वर्मा ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया था कि 17 जून को वे व दो अन्य लोग उनके घर आये थे। जिसके बाद वे उनके पुत्र को अपने साथ लेते गए और तबसे उसका कोई पता नहीं चल रहा है। मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के सपा प्रत्याशी के पिता व पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी सहित दो अन्य दिनेश चौधरी व अमित यादव के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील लाम्बा ने बताया कि प्रकरण में जांच के बाद पूर्व मंत्री चौधरी व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जिपंस के पिता ने मनियर थाने में नामजद दी तहरीर
बलिया। वार्ड नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य असगर अली उर्फ गुड्डू मलिक के गायब होने की तहरीर उनके पिता जमालुद्दीन पुत्र लुकमान निवासी पुरुषोत्तम पट्टी ने मनियर थाने पर मंगलवार को दिया है। तहरीर पड़ते ही पुलिस हरकत में आयी। जिला पंचायत सदस्य के पिता जमालुदीन ने एक पूर्व मंत्री सहित तीन नामजद व 10-12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मनियर थाने पर तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया गया है कि ये लोग 17 जून 2021 को मेरे दरवाजे पर आए और मेरे पुत्र असगर अली उर्फ गुड्डू मलिक को बुलाने के लिए कहे। उसके बाद पूर्व मंत्री ने मेरे पुत्र जिला पंचायत सदस्य से कहा कि बलिया मेरे साथ चलिए जिला पंचायत सदस्यों की मीटिंग है। मेरा पुत्र 23 जून को मो. नंबर से फोन कर कहा कि मुझे अज्ञात जगह ले जाया गया है। उस दिन से मेरे पुत्र का अता पता नहीं है। उसका मोबाइल स्विच आफ बता रहा है। आशंका है कि मेरे पुत्र के साथ कोई दुर्घटना न हो जाय। पिता ने अपने पुत्र को सकुशल वापस करने की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed