{"_id":"65ec7053f16013f1a6090293","slug":"case-on-court-against-the-first-wife-vicious-husband-secretly-married-second-time-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कोर्ट में पहली पत्नी से चल रहा था मुकदमा, शातिर पति ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कोर्ट में पहली पत्नी से चल रहा था मुकदमा, शातिर पति ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, FIR
Sat, 09 Mar 2024 07:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:51 PM IST
सार
Ballia News: रोली सिंह ने तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी 19 फरवरी, 2019 को विकास सिंह उर्फ विक्की के साथ धूमधाम से हुई थी। इसके बाद कुछ कारण से इसका मुकद्दमा बलिया कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह की पुत्री रोली सिंह ने क्षेत्र के महरेंव निवासी पति विकास सिंह के खिलाफ दूसरी शादी करने के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रोली सिंह ने तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी 19 फरवरी, 2019 को विकास सिंह उर्फ विक्की के साथ धूमधाम से हुई थी। इसके बाद कुछ कारण से इसका मुकद्दमा बलिया कोर्ट में चल रहा है। इसी दौरान सूचना मिली कि विकास सिंह उर्फ विक्की ने छह मार्च यानी बुधवार को साधना पांडेय पुत्री कृपा शंकर पांडेय निवासी बड़ागांव, थाना मनियर के साथ दूसरी शादी कर ली है। थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन