फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case not filed even after 36 hours

36 घंटे बाद भी पुलिस ने चोरी की दर्ज नहीं किया मुकदमा

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case not filed even after 36 hours
नगरा। थाना क्षेत्र के गोठवा में शुक्रवार की रात लाखों की हुई चोरी को में मामले में पुलिस ने 36 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बल्कि पुलिस उल्टे ही पीड़ित से गहने और बर्तन की रसीद मांग रही है। जिससे पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगा है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के गोठवां निवासी नीलेश कुमार पांडेय बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात है। मई और माह जून में नीलेश और उनकी बहन की शादी तय है। आभूषण, बर्तन व कपड़े आदि खरीदकर घर में रखे जा रहे थे। शुक्रवार की रात चोर घर के दक्षिण स्थित कमरे की खिड़की को तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश कर गए और कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द करके आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखा साढ़े तीन लाख रुपए नगद, दो लाख रुपए के गहने तथा एक लाख रुपए के बर्तन व कपड़े लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने शनिवार की सुबह थाने पर पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और परिजनों से चोरी के के बारे में पूछताछ भी की। लेकिन 36 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा। इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिव नारायण वैश ने बताया कि घटना की जांच जारी है, अभी मुकदमा दर्ज नहीं है। पीड़ित से गहने और बर्तन की रसीद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed