फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed on three for sabotage on CHC

सीएचसी पर तोड़फोड़ में तीन पर केस दर्ज

Mon, 13 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed on three for sabotage on CHC
हल्दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के जच्चा-बच्चा केंद्र पर रविवार को एक मृत नवजात पैदा होने के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने तीन परिजनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी सोनवानी स्थित जच्चा- बच्चा केंद्र पर रविवार की दोपहर बाद सुल्तानपुर निवासिनी कविता गुप्ता की मृत नवजात बच्ची के जन्म दिया। इससे नाराज परिजनों ने तोड़फोड़ की थी। परिजनों का आरोप था कि हास्पिटल में मौजूद एएनएम ने जांचोपरांत बताया था कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ है और बच्चा नार्मल पैदा होगा। अपराह्न करीब सवा दो बजे बच्ची पैदा हुई तो उस बताया गया कि बच्ची मरी हुई है। 45 मिनट बाद मौत कैसे हो गई। इस बात का संतोष जनक उत्तर न मिलने के बाद परिजन बेकाबू हो गए और तोड़ फोड़ की।
विज्ञापन

पीडि़ता के ससुर कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि एएनएम की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई। एएनएम ने बताया कि प्रसव के दौरान महिला से जैसे कहा गया था वैसा नहीं की जिससे बच्ची ने पेट में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को थाने लाई थी और सोमवार को अश्विनी कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता व रजनीश गुप्ता का 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed