फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed for threatening teacher

शिक्षक को धमकी देने के मामले में केस दर्ज

Mon, 21 Oct 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed for threatening teacher
बलिया। शिक्षक के घर पर पत्र भेजकर धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी दीपक राय गड़वार ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह शहर के बहादुरपुर कालोनी में मकान बनाकर रहते हैं। शनिवार की भोर में उनके अहाते में एक लिफाफा पड़ा हुआ था। उन्होंने लिफाफा खोला तो उसमें 315 बोर के दो कारतूस के साथ एक धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र में एक व्यक्ति का नाम लिखते हुए दस लाख रुपये देने को कहा गया था। रुपये न देने पर गोली मारने और परिवार को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। इससे शिक्षक का पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्घ धारा 507 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed