फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against two, including JE and five-six unknowns

जेई समेत दो पर नामजद व पांच-छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Sat, 27 Mar 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two, including JE and five-six unknowns
मनियर। क्षेत्र के रिगवन गांव में शुक्रवार को विद्युत चोरी व बकाया बिल की चेकिंग अभियान करने पहुंचे विद्युतकर्मियों व उपभोक्ता के बीच कथित रूप से हुई रार के बाद मारपीट में उपभोक्ता की मौत हो गई थी। इस मामले में विद्युत विभाग के जेई समेत दो पर नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को जेई के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम रिगवन गांव में पुलिस बल के साथ रूटीन चेकिंग अभियान में लगी थी। इसी बीच रिगवन गांव निवासी रामप्रवेश गोंड से बिजली संबंधित कागजात की मांग की गई। इस दौरान हुई झड़प एवं हुई मारपीट में रामप्रवेश की मौत हो गई। इसके बाद विद्युत कर्मचारी व पुलिस मौके से खिसक लिए। परिजन आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मनियर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों के साथ ग्रामीण मनियर थाने पर करीब तीन घंटे तक विद्युत विभाग के कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़े रहे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने जेई कैलाश राव, टीजी टू रंजीत वर्मा के खिलाफ नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अब कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed