फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against three betel nut traders of Varanasi

Ballia News: वाराणसी के तीन सुपारी व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three betel nut traders of Varanasi
आवास विकास कालोनी निवासी सुपारी व्यवसायी छितेश्वर प्रसाद ने वाराणसी के व्यापारी पर सुपारी का 28 लाख रुपये बकाया नहीं देने और मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी ने कोर्ट में शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मीकांत पांडेय, पम्मी पांडेय व पून्नू पांडेय निवासी चंदापुर शिवपुर वाराणसी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

छितेश्वर प्रसाद ने बताया कि संजीव ट्रेडर्स के नाम से सुपारी का व्यवसाय करता हूं। सात मई 2022 को एचआर इंटरप्राइजेज वाराणसी को 2887500 रुपये की सुपारी भेजी, जिसका भुगतान नहीं किया गया। 30 सितंबर 2022 को एचआर इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर लक्ष्मी कांत पांडेय अपने भाई पम्मी पांडेय व पून्नू पांडेय के साथ आए और सुपारी मांगने लगे। पुराना बकाया जमा करने के बाद नया माल देने को कहा। इस पर तीनों भाई गाली गलौज करते हुए बकाया नहीं देने की बात करने लगे। पुन्नू पांडेय रिवाल्वर निकाल कर धमकाने लगे। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस व एसपी से करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में अपील करनी पड़ी। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed