फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against six people including husband

पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Sep 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six people including husband
सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर में शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में महिला की मौत के मामले में भाई की तहरीर पर सहतवार पुलिस ने सास, ननद, पति सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के मान सिंह छपरा निवासी एवं मृतका के भाई राजा यादव पुत्र स्व. जनार्दन यादव ने बताया कि बहन आरती देवी की शादी 28 फरवरी 2016 को सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर निवासी रामाकांत यादव पुत्र कन्हैया यादव से की थी। 5 मार्च 2016 को विदा होकर बहन ससुराल चली गई। शादी के कुछ दिन बाद ही आरती के ससुराल के लोग दहेज में बुलेट व रंगीन टीवी की मांग करने लगे। इसकी जानकारी आरती ने हमें दी था। आरोप लगाया कि एक सितंबर 2021 को आरती को पति रामाकांत यादव, ससुर कन्हैया यादव, सास चांदमुनि देवी, ननद ज्योति, देवर अशोक यादव, रिश्तेदार शंकर यादव निवासी महाराजपुर थाना सहतवार ने कहा कि भाइयों से दहेज में बुलेट व रंगीन टीवी लाओ या दोनों की एवज में दो लाख रुपया मंगाओ। नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे और मारपीट भी की थी। आरती ने पुलिस की मदद के लिए अपने मोबाइल से 112 नंबर पर भी फोन किया। पुलिस ने आकर ससुराल वालों को समझाया बुझाया था। पुलिस के जाने के बाद पुन: शाम को उपरोक्त लोग बहन को प्रताड़ित करने लगे। सभी ने मिलकर आरती की गला दबाकर हत्या कर दी और पंखे के हुक से लटका दिया। पड़ोसियों से हमें सूचना मिली कि बहन की मौत हो गई है। पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed