फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against Bairia MLA

बैरिया विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 24 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Bairia MLA
बलिया। बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) रामकिशोर की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसई का आरोप है कि बैरिया विधायक ने एक जेई को न हटाने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को तहरीर दी गई थी। मामले की जांच के बाद 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसई रामकिशोर के मुताबिक, बैरिया विधायक ने 11 सितंबर को दफ्तर में उनके सीयूजी नंबर पर फोन कर अवर अभियंता कमलेश का स्थानांतरण करने का दबाव बनाया था। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जिस दिन मिलूंगा, तुम्हारी ऐसी तैसी कर दूंगा। तहरीर में एसई ने अपनी हत्या की भी आशंका जताते हुए बैरिया विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

हालांकि विधायक का कहना है कि बैरिया क्षेत्र में जले 13 ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए अपनी निधि से धनराशि दी। लेकिन बैरिया में तैनात जेई ने एक भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया। वह किसी का फोन भी नहीं उठाते। जेई स्थानांतरण के लिए अधीक्षण अभियंता से आग्रह किया तो उन्होंने उल्टे मुझ पर ही धमकी देने का आरोप लगा दिया। विधायक, बैरिया सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, अधिकारियों से बातचीत कर इसे समाप्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed