फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   careless of electrcity department is harmfull for farmers

बिजली विभाग की लापरवाही और सजा भुगत रहे किसान

Tue, 11 Apr 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 11 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
careless of electrcity department is harmfull for farmers
मुआवजा के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहा पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में चार दिनों से बिजली विभाग की लापरवाही किसानों पर कहर बनकर टूट रही है। जरा सी हवा से क्षेत्र में लगे बिजली के जर्जर तार  खेतों में चिंगारी बरसा रहे हैं। और देखते ही देखते किसानों की मेहनत से तैयार फसल राख हो जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम आसचौरा निवासी किसान सर्वेश्वर तिवारी व उमाशंकर पांडेय की लगभग  चार एकड़ गेहूं की फसल हाइटेंशन तार खेतों में टूटकर गिरने से राख हो गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते बड़ी मात्रा में फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन


उधर मझौली में मंगलवार की सुबह जर्जर  बिजली के तारों से चिन्गारी निकली और शिवनारायण तिवारी के खेतों में लगी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू  पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम ये है कि हवा को देख बिजली विभाग विद्युत् सप्लाई भी बंद कर दे रहा ह। लेकिन इस समस्या को सुधारने के लिए विभाग द्वारा अभी तक कोई कवायद शुरू नहीं की गयी है ।


अगलगी की घटना जर्जर तार के कारण  दिन प्रतिदिन बढ़ने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसान बताते हैं कि विभाग के कर्मचारियों केवल वही जात हैं, जहां उनकी जेब गर्म हो। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इन ढीले तारों को  टाइट ही कर दिया जाता तो काफी हद तक  स्पार्किंग की समस्या से राहत मिल सकती है।

लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण किसानों की रोजीरोटी पर ग्रहण लगती जा रही है। किसानों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed