फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Candle march in Maniar for the release of journalists

पत्रकारों की रिहाई के लिए मनियर में निकला कैंडल मार्च

Tue, 12 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Candle march in Maniar for the release of journalists
पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर मनियर में कैंडिल मार्च निकालते संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा - फोटो : BALLIA
पत्रकारों की रिहाई के लिए निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

पत्रकारों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। पेपर लीक मामले की सूचना देने पर गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई के लिए पत्रकारों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। मनियर क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक चेतना समिति के सदस्यों एवं सपा,भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त पत्रकार संघर्ष समिति के बैनर तले कैंडिल मार्च निकाला।

कैंडल मार्च चांदूपाकड़ मनियर सिनेमा हाल से शुरू होकर मनियर परशुराम स्थान तक गया। इस दौरान पत्रकारों ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि निर्दोष पत्रकारों की रिहाई और जिलाधिकारी व एसपी को निलंबित किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। पत्रकारों ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने व पेपर लीक प्रकरण की न्यायिक जांच कराने की मांग की। कहा कि सरकार दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है। जब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। सच लिखने पर अपनी गर्दन बचाने के लिए जिला प्रशासन पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर देता है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, कुंदन राजभर, परमात्मा गोंड़, सपा ब्लॉक अध्यक्ष रामाशंकर यादव, अभिमन्यु राजभर, शिवजी उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, राममिलन तिवारी, नरेंद्र पाठक, उपेंद्र तिवारी, जयराम तिवारी, मुलायम सिंह, यूथ विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, मिंटू सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed