{"_id":"5ece434b8ebc3e908d604ed6","slug":"businessman-angry-ofter-beating-police-ballia-news-vns5268897139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई से नाराज व्यापारी उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई से नाराज व्यापारी उतरे सड़क पर
विज्ञापन
बैरिया के रानीगंज बाजार में बुधवार की सुबह पुलिस द्वारा एक व्यापारी की पिटाई से आक्रोशित बाजार के व्यापारी सड़क पर उतर आए। मौके पहुंचे एसएचओ ने व्यापारियों को समझा कर मामले को शांत कराया।
बुधवार की सुबह एक व्यापारी डॉ. वासुदेव के यहां दवा के लिए गया था। वहां निर्धारित गोले में पहले से रोगी बैठे थे। ऐसे में वह व्यापारी बाहर ही खड़ा हो गया। उसी दौरान वहां पहुंचे पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई कर दी। यह सुन बाजार के व्यापारी आक्रोशित हो गए और लगभग एक घंटे तक सड़क पर उतर कर आक्रोश जताते रहे।
सूचना पर पहुंचे एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी से बाजार के वरिष्ठ व्यापारी भृगुनाथ प्रसाद, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष प्रेमचंद सर्राफ, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुड्डू, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सर्राफ आदि ने बात की। कहा कि बैरिया थाना के सिपाही रानीगंज बाजार में आकर अनावश्यक रूप से व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं और मारपीट रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि दो माह से हम लोग अपनी दुकानें बंद कर घरों में कैद है।
विज्ञापन
दवा या कोई सामान लेने के लिए निकलने पर हमें डंडा खाना पड़ रहा है जबकि इसी बाजार में पुलिस की सांठगांठ से बिना रोक-टोक के सैकड़ों पिकअप व मिनी ट्रक माल बाहर निकल रहा है। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने व्यापारियों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। उधर, सेक्टर मजिस्ट्रेट दिनेश राय ने रानीगंज बाजार में अनुमति प्राप्त दुकानों की जांच की। जांच के दौरान दो दवा की दुकानें जिन्हें होम डिलीवरी के लिए अनुमति थी लेकिन उक्त दुकानें खुली हुई थीं। उक्त दोनों दुकानों को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बंद करवा दिया।