फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Business is an Idea and Rite: Anand

व्यापार एक विचार और संस्कार है: आनंद

Mon, 14 Oct 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Business is an Idea and Rite: Anand
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल। - फोटो : BALLIA
बलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शनिवार को चौक में आयोजित जनपद स्तरीय व्यापारी जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद स्तर, तहसील स्तर व ब्लाक स्तर के निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष बनवारी कंछल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे नगर में मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि व्यापार एक विचार और संस्कार है। बड़े-बड़े सामाजिक ट्रस्ट और कार्यक्रम व्यापारियों की ओर से चलाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा छोटे-मझौले व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में उद्यम समागम जैसी योजनाएं चला रही है। कहा कि व्यापारी अपनी पूरी जिंदगी व्यापार को दे देता है। साथ ही कई परिवार को जीवनयापन का माध्यम भी बनता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी कंछल ने कहा कि सरकार जीएसटी की जटिलताओं को दूर करने के लिए प्रयास करे। उत्तर प्रदेश से खाद्यान्न पर लगा मंडी शुल्क समाप्त किया जाना चाहिए। सभी प्रकार के लाइसेंस आजीवन कर देना चाहिए। इनकम टैक्स देने वाले व्यापारियों को विशिष्ट नागरिक की सुविधा प्रदान किया जाना चाहिए। व्यापारी स्वयं की सुरक्षा के लिए असलहे का लाइसेंस लेना चाहते हैं तो उसको तत्काल सुविधा देना चाहिए। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल गुप्त, लक्ष्मण सिंह, मोहम्मद शमीम खां, रजनीकांत सिंह, अरुण कुमार गुप्त, सुनील परख, टुनटुन सर्राफ, अंजनी सोनी, राजकुमार मुन्ना ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आलोक जायसवाल, अनिल श्रीवास्तव, डा वीरेंद्र गुप्त, सुनील सर्राफ, अजय तिवारी, अनिल त्रिपाठी, भोला जी रौनियार आदि रहे। अध्यक्षता लखनलाल गुप्त तथा संचालन रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed