{"_id":"3a77160fbc3a359ea19f129cce6debe5","slug":"burglars-made-a-quarter-of-a-million-items-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने ढाई लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने ढाई लाख का सामान उड़ाया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत और दरवाजे पर सोना गिरा मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और छानबीन शुरू कर दी।
हरदिया गांव के राजेश कुमार सिंह का परिवार रोज की तरह भोजन करने के बाद कुछ लोग छत पर तथा कुछ दरवाजे पर सोने चले गए। मध्य रात्रि के बाद चोर मकान के पीछे लगी खिड़की का ग्रील उखाड़कर कमरे में घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा नौ तोला सोने का आभूषण सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को भोर में जब परिवार की महिलाएं शौच के लिए मकान के पीछे खेत में जा रही थीं तो कमरे का ग्रील टूटा देख शोर मचाईं। महिलाओं के शोर को सुन परिवार के सदस्य तथा आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों ने तत्काल चोरी की सूचना थाने को दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित राजेश सिंह ने तहरीर में नौ तोला सोना, 50 हजार रुपये नगदी समेत हजारों रुपये का अन्य कीमती सामान चोरी होने का उल्लेख किया है। इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। एसओ ने बताया कि जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।