{"_id":"3d0e09c19e58b24596d7bbfa5d8acf65","slug":"burglars-a-blown-ornaments-accessories-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से उड़ाए गहने-सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने घर से उड़ाए गहने-सामान
संवाददाता/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवानगर/सिकंदरपुर। सिकंदरपुर थाने के बरवां-चरवां गांव में रविवार की देर रात चोरों ने एक मकान में घुसकर करीब एक लाख रुपये के आभूषण, हजारों रुपये के बर्तन सहित कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को चोरी की जानकारी सोमवार की सुबह हुई तो उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी ने मुकामी थाने में चोरी की तहरीर दे दी है। घर से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर कुछ अटैचियों टूटी हालत में मिलीं तो घरवालों को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा दो टांगी, एक रामा, लाठी मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चरवां-बरवां गांव निवासी विश्राम सिंह के परिवार में कुल 12 सदस्य रहते हैं। प्रतिदिन की भांति रविवार की रात भी परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। इसी बीच रात में किसी पहर चोर मकान के छोटे छत से ऊपर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर गए। कटरेनुमा घर में लगभग 14 कमरे हैं जिसमें एक तरफ परिवार के सभी लोग रहते हैं और अन्य तरफ कमरों में ताला बंद रहता है।
विज्ञापन
चोर इन्हीं में से छह कमरों का ताला तोड़कर उनमें रखे नौ अटैचियों और बर्तन सहित कीमती कपड़े लेकर मुख्य दरवाजे से चलते बने। परिवार के सदस्यों को इसकी तनिक भी भनक नहीं लगी। सोमवार की भोर में जब घर की महिलाएं शौच के लिए जगीं तो कमरों का ताला टूटा मिला और मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। सभी कमरों में घुसकर उन्होंने देखा तो अटैचियों सहित अन्य सामान गायब मिला।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाएं रोने बिलखने लगीं जिसपर उनका शोर सुन घर के अन्य सदस्य और गांव के लोग जागकर आ गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने मोबाइल से मुकामी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं घर से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर पांच छह अटैची टूटी हालात में ग्रामीणों को मिलीं। इसके अलावा दो टांगी, एक रामा, लाठी मिली।
जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित रोहित सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि एक सोने की सिकड़ी, एक अंगूठी, तीन जोड़ी पायल के अलावा फूल का बर्तन समेत हजारों रुपये के कीमती कपड़े चोरी हो गए हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष सिकंदरपुर संजय द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर प्राप्त हो चुका है। जिसकी छानबीन की जा रही है।